Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

इच्छापुर गोलीकांड में मुख्य आरोपित गिरफ्तार

उत्तर 24 परगना, 17 अगस्त । इच्छापुर गोलीकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राणा मंडल, झंटू राजवंशी और प्रदीप राजवंशी के रूप में की गई है और दो आग्नेयास्त्र बरामद किये गये। बैरकपुर कमिश्नरेट की पुलिस ने गुरुवार सुबह इन तीनों लोगों को नदिया के कृष्णगंज से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक इन तीनों का सीधा संबंध गोलीबारी से है।

इच्छापुर मायापल्ली निवासी और भवन निर्माण सामग्री के व्यवसायी राबिन दास को तीन अगस्त को नोआपाड़ा थाने के रेलवे गेट नंबर 21 के पास गोली मार दी गयी थी। उन्हें स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जांच के बाद शुरू में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक नाबालिग है।

एक पुलिस सूत्र ने बताया कि राबिन हाल ही में बिल्डिंग मटेरियल के कारोबार से जुड़ा था, लेकिन पहले मायापुर इलाके में उसका आतंक था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह घटना किसी पुरानी दुश्मनी के कारण हुई है।

error: Content is protected !!