
जम्मू, 17 अगस्त । भाजपा महिला मोर्चा जम्मू बॉर्डर से जिला उप प्रधान एवं दीवानगढ़ पंचायत से सरपंच रजनी चौधरी ने आज आर एस पुरा में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सोशल मीडिया में कांग्रेसी डीडीसी टीएस टोनी के साथ वायरल फोटो पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कांग्रेस के साथ उनका कोई भी संबंध नहीं है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए रजनी ने कहा कि गत दिनों पन्द्रह अगस्त के दिन अचानक डीडीसी सुचेतगढ़ मेरे घर आए। किसी शरारती व्यक्ति ने उनके साथ बातचीत करते हुए मेरी फोटो वायरल कर दी और उस पोस्ट में झूठ लिख दिया कि मैं भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी व अच्छे विचारों वाली पार्टी है। जम्मू जिला में पूर्व मंत्री चौधरी शाम भी जनहित में कार्य रहे रहें और जनता की भलाई हेतु हमेशा हमारा साथ देते हैैं, लिहाजा मैं सब को बताना चाहती हैं कि मैं शुरू से ही भाजपा कार्यकर्ता थी और आगे भी रहूंगी। न मैंने भाजपा पार्टी को छोड़ा है और न ही कभी छोड़ने वाली हूं।उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों को सोशल मीडिया पर समाज में उनके खिलाफ झूठा प्रचार करने वाले लोगों से खबरदार रहने की अपील भी की।

