Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मप्र के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी , बुरहानपुर के तीन गांव खाली कराए गए |

मप्र के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी , बुरहानपुर के तीन गांव खाली कराए गए

भोपाल, 23 जुलाई । मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। उफना रही नदियों का पानी गांवों में घुसने लगा हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटों में इंदौर समेत 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों और बांधों का जलस्तर बढ़ रहा है। उज्जैन में शिप्रा, बुरहानपुर और बैतूल में ताप्ती नदी उफान पर हैं। बरसाती नदियों में भी तेज बहाव है। बुरहानपुर में ताप्ती नदी पर बना हतनूर पुल डूबने से 10 से ज्यादा गांव का जिले से संपर्क टूट गया। शनिवार रात जिले के फोपनार गांव में उतावली नदी का पानी घुस गया। बाढ़ में फंसे 250 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। जिले के जसौंदी में अंजनडोह नदी पर बने तालाब के ओवरफ्लो होने से बाढ़ आ गई। अंबाड़ा गांव में भी घरों में पानी भर गया। हरदा में हटकलां के पास शनिवार रात 9 बजे स्यानी‎ नदी की पुलिया को पार करते समय युवक‎ बाइक समेत बह गया। बताया जा रहा है कि पुलिया पर 4 फीट पानी था। शनिवार को अजनाल‎ नदी में भी बाढ़ आ गई। इस कारण‎ छह घंटे नर्मदापुरम – खंडवा‎ स्टेट हाइवे बंद रहा। बुरहानपुर के तीन गांवों को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि प्रदेश में चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। पूर्वी और पश्चिमी हवाएं दक्षिण मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में मिल रही हैं। मानसून ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इससे बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश में 6 जिलों सीहोर, हरदा, इंदौर, रतलाम, मंदसौर और छिंदवाड़ा में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। नर्मदापुरम, बैतूल, गुना और नरसिंहपुर में भारी बारिश हो सकती है। जबकि भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की बारिश की संभावना है।

error: Content is protected !!