Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

चंबा के मनाेहर हत्याकांड की जांच केन्द्रीय एजेंसी से हो: शांता कुमार

चंबा के मनाेहर हत्याकांड की जांच केन्द्रीय एजेंसी से हो: शांता कुमार

पालमपुर, 23 जून । हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि चम्बा जिला में मनोहर हत्याकांड हिमाचल प्रदेश में अपनी प्रकार की पहली दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने इस हत्याकांड की जांच किसी केन्द्रीय एजेंसी से कराने की मांग की है।

शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक शान्ति प्रिय प्रदेश है, परन्तु दुर्भाग्य से अब इस प्रकार की घटनाएं घटने लगी हैं। सरकार और जनता को इस दिशा में गंभीरता से सोचना चाहिए और हिमाचल प्रदेश के शान्तिपूर्ण वातावरण को बनाये रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि चम्बा की जनता एक ही मांग कर रही है कि इस गंभीर अपराध की जांच केन्द्रीय एजेंसी से हो और यह मांग बिलकुल ठीक है। क्योंकि हत्या का तरीका और सारी परिस्थिति इसे एक साधारण हत्या नहीं बताती हैं, इसलिए इस कांड की जाचं केन्द्रीय एजेंसी से ही होनी चाहिए।

शान्ता कुमार ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि परिस्थितियों की संवेदनशीलता की नाजुक स्थिति को देखते हुए वे भारत सरकार से जांच का आग्रह करें। जनता अपराधियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रही है, यह निर्णय केवल न्यायालय करेगा। मुख्यमंत्री जनता के प्रतिनिधियों को बुला कर विश्वास दिलवाएं कि अपराधियों को कठोर सजा दिलवाने की सरकार पूरी कोशिश करेगी। उन्होंने जनता से आगह किया कि सरकार द्वारा उचित कार्यवाही करने के बाद आन्दोलन को समाप्त कर दे। हिमाचल प्रदेश में इस प्रकार के आन्दोलन का अधिक देर तक चलते रहना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि मुझे हैरानी हो रही कि एक तरफ हिमाचल प्रदेश में पर्यटन का सीजन चल रहा है और दूसरी तरफ राजधानी शिमला में टैक्सी यूनियन के दो गुटों में लम्बा संघर्ष चल रहा है। इससे प्रदेश के पर्यटन पर निश्चित रूप से बुरा प्रभाव पड़ रहा है। सरकार को अतिशीघ्र ठीक न्याय करके सख्ती के साथ इस आन्दोलन को समाप्त करवाना चाहिए। प्रदेश के पर्यटन को होनी वाली हानि बहुत चिन्ताजनक है।

error: Content is protected !!