
हिसार : महिला चोर गिरोह ने दुकानदार को लगाया हजारों का चूना
50 सूट व एक तबीजी लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
हिसार, 29 जून । गुरुवार को जिले के कस्बे उकलाना में एक महिला चोर गिरोह ने दुकानदार का ध्यान भटकाकर उसकी दुकान से 50 सूट व एक सोने की तबीजी चुरा ली। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखने पर दुकान मालिक को चोरी का पता चला। शिकायतकर्ता ने लगभग 60 से 70 हजार की नुकसान का अंदेशा जताया है।
दुकानदार नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी गांव में कपड़े की दुकान है। दुकान में उसकी पत्नी सीमा बैठती है। दोपहर करीब एक बजकर 40 मिनट पर दो महिलाएं दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंची और उन्होंने सूट दिखाने को कहा। इसके तुरंत बाद तीन और महिलाएं दुकान पर आई और इन तीन महिलाओं में शामिल बुजुर्ग महिला ने दुकानदार को चुनरी दिखाने के लिए कहा।
इसी बीच शिकायतकर्ता की पत्नी का ध्यान भटका कर महिलाएं दुकान से 50 सूट चुरा कर ले गई। शूट 800 से 1200, रुपए की कीमत के थे। इस दौरान महिलाएं सोने की तबीजी भी दुकान से ले जाती हैं। दुकान से निकलने के बाद तीन महिलाएं फिर से दुकान में आती हैं और चुनरी का रेट मोल भाव करती हैं। उसकी पत्नी ने चुनरी देने से मना कर दिया तो इसके बाद स्कॉर्पियो गाड़ी में सभी महिलाएं बैठकर उकलाना मंडी शहर की तरफ चली जाती है। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और सीसीटीवी फुटेज देखी।

