Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

वूमेन आईटीआई ऊना में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

वूमेन आईटीआई ऊना में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ऊना, 29 जून (हि. स.)। हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा जिला मुख्यालय पर रोटरी गली में स्थापित संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष वूमेन ट्रेनिंग सेंटर ऊना में नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। संस्थान में नए शैक्षणिक सत्र से कटिंग-टेलरिंग व ड्रेस मेकिंग,फैशन डिजाईनिंग के अलावा कंपयुटर एप्लीकेशन व ब्यूटी कल्चर ट्रेडस के हाबी कोर्सिस में भी प्रवेश शुरू है। संस्थान में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर एडमिशन की जा रही हैं। यहां पर प्रदेश सरकार के कौशल विकास भत्ता योजना के तहत कटिंग-टेलरिंग का एक साल का कोर्स भी चल रहा है।

जिसमें एडमिशन प्राप्त छात्राओं को प्रदेश सरकार द्वारा एक हजार रुपए प्रतिमाह कौशल विकास भत्ता दिया जाता है। हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान में छात्राओं ने उत्साह के साथ शिक्षण-प्रशिक्षण कार्य में अपनी रूचि दिखाई है। हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य नरेश सैणी ने कहा कि हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण केंद्र में कंपयुटर व ब्यूटी कल्चर के नए हाबी कोर्स शुरू किए गए है। इसमें एक वर्ष व छ:माह के विशेष हाबी कोर्स करवाए जाएगें,जिसमें छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार में स्थापित होने में सफल होगी।

इसके अलावा कटिंग-टेलरिंग व ड्रेस मेंकिंग तथा फैशन डिजाईनिंग के हाबी कोर्स का नया बैच भी शुरू होगा। उन्होंने बताया कि संस्थान में नए कोर्सिस में प्रवेश को लेकर छात्राओं में भारी उत्साह है। प्रवेश को लेकर छात्राओं द्वारा इन्कवायरी का दौर लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि हिमोत्कर्ष द्वारा विशेष हाबी कोर्स के रूप में फैशन डिजाईनिंग के एक साल के कोर्स व हॉबी कोर्स के तहत कटिंग टेलरिंग के शॉर्ट टर्म कोर्स के लिए 20-20 सीटें आरक्षित हैं। इसके अलावा कंपयुटर एप्लीकेशन के एक वर्ष के हाबी कोर्स के लिए 20 सीटे तथा ब्यूटी कल्चर कोर्स के लिए 20 सीटें उपलब्ध है।

इच्छुक युवक-युवतियां किसी भी कार्यदिवस पर संस्थान में पहुंचकर प्रोस्पैक्टस प्राप्त कर सकती हैं। एडमिशन संबंधी किसी भी तरह की जानकारी के लिए संस्थान के दूरभाष नंबर 01975-226070 या फिर 8628973733 पर संपर्क किया जा सकता है।

error: Content is protected !!