Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

हरियाणा में 145 स्थानों पर होंगे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम

 हरियाणा में 145 स्थानों पर होंगे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम

आयुष मंत्री विज ने योग आयोग की वेबसाइट का किया शुभारंभ

पानीपत में होगा राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह

चंडीगढ़, 19 जून । हरियाणा के आयुष मंत्री अनिल विज ने सोमवार को चंडीगढ़ सचिवालय में हरियाणा योग आयोग की वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरियाणा योग आयोग ने पिछले कुछ वर्षों में योग के क्षेत्र में हरियाणा को अग्रणी स्थान पर खड़ा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में हरियाणा एकमात्र ऐसा राज्य है जहां योग को शिक्षा के पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया गया है और अब आने वाले दिनों में योग चिकित्सकों और प्राकृतिक चिकित्सकों की रजिस्ट्रेशन का पंजीकरण का कार्य भी हरियाणा योगायोग के माध्यम से होगा।

इस अवसर पर आयुष मंत्री को बताया कि पूरे हरियाणा में 145 स्थानों पर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम का आयोजित किये जायेंगे। इसके साथ ही योग की विभिन्न संस्थाओं यथा हरियाणा में कार्यरत पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, युवा भारत, आर्ट ऑफ लिविंग, भारतीय योग संस्थान, दिव्य योग मंदिर, ब्रह्मकुमारी परिवार एवं स्थानीय अनेक संस्थाओं के साथ योग भारती इत्यादि द्वारा लगभग 2000 अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन राज्य में किया जा रहा है।

अनिल विज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम पानीपत में आयोजित किया जाएगा जबकि 21 जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रम होंगे तथा 121 ब्लाकों में भी योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘‘वसुधैव कुटम्बकम के लिए योग’’ है तथा ‘‘हर घर-आंगन योग’’ टैगलाइन है।

error: Content is protected !!