Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बच्चों को अपनी संस्कृति एवं उत्सवों के बारे में अवगत कराएं

लखनऊ, 20 अगस्त । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कुटुंब प्रबोधन गतिविधि, लखनऊ दक्षिण भाग की ओर से हरियाली तीज के अवसर पर राज स्टेट लान पारा में तीजोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में 200 से अधिक महिलाओं ने हरे रंग की वेशभूषा में बड़े हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बाबा साहब भीमराव राव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की हॉर्टिकल्चर विभाग की विभगाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. दीपा द्विवेदी ने अपने वक्तव्य में भारतीय उत्सवों की वैज्ञानिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने मातृशक्ति से आह्वान किया कि वे अपने परिवारों में बच्चों को अपनी संस्कृति एवं अपने उत्सवों के बारे में अवश्य अवगत कराएं।

कुटुम्ब प्रबोधन के डॉ. धनंजय गुप्ता ने कहा कि पर्व एवं तीज हमें अपने जड़ों से जोड़ते हैं। पर नई पीढ़ी को इससे जोड़ने हेतु आवश्यक है कि उन्हें अपने पर्वों की वैज्ञानिकता से अवगत कराया जाए। मातृशक्ति अपनी परम्परा में धर्म एवं संस्कारों का आधार हैं। इसलिए इस संबंध में उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग कार्यवाह बृजेश पाण्डेय और भाग कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख धीरज भरद्वाज के अलावा कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि के महानगर एवं भाग स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!