Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

चाईबासा में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में बुजुर्ग की जान ली

पश्चिमी सिंहभूम, 20 अगस्त । नक्सलियों ने पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के गितिलपी चौक में शनिवार देररात पुलिस मुखबिरी के शक में एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद सड़क पर शव फेंक कर भाग गए। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है।

ग्रामीणों के अनुसार मौके पर भाकपा माओवादी कई पर्चे मिले हैं। इसमें घटना की जिम्मेदारी लेते हुए बाकी लोगों को पुलिस मुखबिरी करने पर ऐसा ही अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। इन पर्चों के मुताबिक कदमदिहा में रहने वाला उनकी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देता था।

error: Content is protected !!