Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

दिल्ली में रानी झांसी रोड पर दो पूजास्थलों की सामने की दीवार गिराई गई

नई दिल्ली, 20 अगस्त । लोक निर्माण विभाग ने आज (रविवार) सुबह राष्ट्रीय राजधानी के झंडेवाला क्षेत्र में रानी झांसी रोड पर अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत पिपलेश्वर हनुमान मंदिर और मामू-भांजे मजार की सामने की दीवार को ध्वस्त कर दिया।

कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण परियोजना का मार्ग प्रशस्त करने के लिए गई। इस दौरान पुलिस ने रानी झांसी मार्ग पर झंडेवाला माता मंदिर की तरफ के रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यहां तड़के करीब चार बजे पुलिस और सीआरपीएफ के जवान बड़ी संख्या में लोक निर्माण विभाग की जेसीबी के साथ पहुंचे। इसके बाद यह कार्रवाई शुरू की गई। अतिक्रमण विरोधी अभियान करीब सात घंटे तक चला। यह मार्ग आमतौर पर बहुत व्यस्त रहता है। कथित रूप से इन दोनों पूजास्थलों के पास किए गए अवैध निर्माण की वजह से यहां शाम को यातायात संभालना दिल्ली पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।

error: Content is protected !!