Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

वाराणसी में ज्ञानवापी के एएसआई के सर्वे में आज मुस्लिम पक्ष भी मौजूद

वाराणसी,05 अगस्त । इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी कड़ी सुरक्षा के बीच ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) टीम ने सर्वे शुरू किया। मस्जिद परिसर में एएसआई टीम सुबह लगभग आठ बजे पहुंची। टीम के मस्जिद परिसर में पहुंचने के साथ प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता एजाज मकबूल,अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के पदाधिकारी भी आए। दूसरे दिन भी एएसआई टीम ने रेडिएशन के जरिये सर्वे कार्य को आगे बढ़ाया। सर्वे के लिए टीम अपने साथ सैंपल बैग, चार्ट पेपर, बाल्टी, कुदाल, छाता, कुछ केमिकल लेकर पहुंची है।

हिंदू पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन भी दूसरे दिन सर्वे में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि इमेजिंग, मैपिंग और साफ-सफाई हुई है। सारी प्रक्रिया आधुनिक तकनीक से हो रही है। सर्वे में कितना समय लगेगा, अभी ये कहना मुश्किल है। एएसआई टीम ये पता लगाएगी कि ढांचा कितना पुराना है। क्या कुछ नया निर्माण हुआ है। जीपीआर किया जाएगा। हिन्दू पक्ष के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने कहा है कि उम्मीद है लोग सर्वेक्षण में सहयोग करेंगे। हम चाहते हैं कि मामला सुलझ जाए। जल्द ही सर्वेक्षण से सबकुछ साफ हो जाएगा।

दूसरे दिन के सर्वे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की किलेबंदी की गई है। ज्ञानवापी के गेट नंबर चार से लेकर आसपास पुलिस और आरएएफ की टुकड़ी तैनात की गई है। गौरतलब हो कि ज्ञानवापी परिसर में पहले दिन के सर्वे में सात घंटे से ज्यादा समय तक परिसर की आकृति तैयार की है। माप-जोख भी की गई। सर्वे के लिए ज्ञानवापी परिसर को चार ब्लॉक में बांटा गया है। चारों तरफ सीसीटीवी लगाए हैं। वीडियोग्राफी भी की जा रही है। ज्ञानवापी की पश्चिमी दीवार की बारीक स्कैनिंग की जा रही है। ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार विधि से सर्वे की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। माना जा रहा है कि दो दिन के सर्वे में पूरे परिसर की पैमाइश हो जाएगी। अब तक पश्चिमी दीवारों के निशान, दीवार पर सफेदी का चूना, ईंट में राख और चूने की जुड़ाई समेत मिट्टी के कई नमूने जुटाए गए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।

error: Content is protected !!