Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

हाथरस में सड़क हादसा, गोवर्धन परिक्रमा के लिए जा रहे पांच श्रद्धालुओं की मौत, 20 घायल

हाथरस, 05 अगस्त । उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में शुक्रवार देररात सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। घायल दो श्रद्धालुओं ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। 20 लोग घायल भी हैं। हादसा सादाबाद जलेसर रोड पर हुआ। यहां जलेसर से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली को डंपर ने सामने से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्राली से लोग गोवर्धन परिक्रमा के लिए जा रहे थे।

हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। इसके बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां से उन्हें आगरा और हाथरस भेजा दिया गया। घायलों को जब अस्पताल लाया गया तो स्ट्रेचर की व्यवस्था करने तक वह जमीन पर पड़े रहे।

पुलिस ने बताया ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग जलेसर से गोवर्धन परिक्रमा के लिए जा रहे थे। इनमें जलेसर के गढ़िया सकरौली, फिरोजाबाद के नारखी क्षेत्र के लोग शामिल हैं। हादसे में जान गंवाने वालों में कासगंज के अमापुर के मगकास गांव के विक्रम, जलेसर के गढ़िया सकरौली की माधुरी, फिरोजाबाद के वजीरपुर की हेमलता (12), गढ़िया सकरौली का लखमी (18) और गढ़िया सकरौली के अभिषेक शामिल हैं। आगरा भेजे गए घायलों में बाबूराम (50) फिरोजाबाद के अलावा कृष्ण कुमार (35), अभिषेक (20), पुष्पा (40), अंकित (16) और बृजेश (16) आदि शामिल हैं।

error: Content is protected !!