Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मुख्यमंत्री आज टीकमगढ़ और छतरपुर जिले के प्रवास पर

भोपाल, 5 अगस्त । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (शनिवार को) टीकमगढ़ और छतरपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। केन्द्रीय नागरिक उडड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मुख्यमंत्री चौहान के साथ टीकमगढ़ के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री सिंधिया प्रातः 11 बजे भोपाल से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे टीकमगढ़ पहुंचेंगे और यहां विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री चौहान और सिंधिया दोपहर 3.00 बजे हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर छतरपुर जिले के नौगांव पहुंचेंगे। सिंधिया यहां से हैलीकॉप्टर द्वारा खजुराहो एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और विशेष विमान से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। वहीं, मुख्यमंत्री चौहान नौगांव में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे सायं 6.15 बजे नौगांव से हैलीकाप्टर द्वारा खजुराहो एयरपोर्ट जाएंगे और यहां से वायुयान से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

error: Content is protected !!