Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

गुलपुर सेक्टर में घुसपैठ कर रहे आतंकियों से मुठभेड़ में एक सैनिक घायल

गुलपुर सेक्टर में घुसपैठ कर रहे आतंकियों से मुठभेड़ में एक सैनिक घायल

पुंछ, 24 जून (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुलपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पार करने का प्रयास कर रहे आतंकियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया है। उसे तुरंत पास के सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ शुक्रवार देररात फॉरवर्ड रेंजर नाला इलाके में हुई। भारतीय सैनिकों ने घने पत्तों और अंधेरे की आड़ में कम से कम तीन हथियारों से लैस आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश करते देखा। इस पर सैनिकों ने आतंकियों को चेतावनी दी।

इसके बाद आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। कुछ देर चली मुठभेड़ में एक भारतीय सैनिक घायल हो गया और आतंकी पास के घने जंगल में भागने में सफल रहे। अधिकारियों ने कहा कि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेज दिए गए हैं और आतंकियों के सफाये के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है।

error: Content is protected !!