Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

फिल्म ‘आदिपुरुष’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

फिल्म ‘आदिपुरुष’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

बॉलीवुड स्टार प्रभास, कृति सेनॉन और सैफ अली खान स्टारर ‘आदिपुरुष’ को रिलीज हुए एक सप्ताह हो गया। एक तरफ जहां इस फिल्म की आलोचना हो रही है। वहीं, इन सबका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी पड़ रहा है। इस फिल्म का आठवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है जो काफी निराशाजनक है।

फिल्म के गिरते राजस्व के कारण निर्माताओं ने 22 जून और 23 जून के दो दिनों के लिए 3डी टिकटों की कीमत कम कर दी थी। यह घोषणा की गई थी कि ‘आदिपुरुष’ के 3डी टिकट सिर्फ 150 रुपये में उपलब्ध होंगे। लेकिन, दोनों दिन इससे कोई मुनाफा नहीं हुआ, बल्कि रेवेन्यू काफी गिर गया। सातवें दिन साढ़े पांच करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म ने आठवें दिन सिर्फ साढ़े तीन करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने भारत में अब तक 263.40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

इस बीच, फिल्म अपने पहले ही दिन नकारात्मक समीक्षा और विवादास्पद संवादों के कारण विवादों में आ गई। बाद में डायलॉग भी बदले गए, लेकिन इससे मेकर्स को कोई फायदा नहीं हुआ। पहले दिन दुनिया भर में 140 करोड़ का बिजनेस करने वाली यह फिल्म अब सिंगल डिजिट की कमाई पर अटक गई है। आज और कल रविवार को यह देखना अहम होगा कि वीकेंड पर इसका कलेक्शन बढ़ाता है या नहीं।

error: Content is protected !!