Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

आईओसी ने एथलीट आयोग चुनाव के लिए की 32 उम्मीदवारों की घोषणा

पेरिस, 30 नवंबर  । अगले साल 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों में आईओसी एथलीट आयोग (एसी) के लिए 32 एथलीट चुनाव लड़ेंगे। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने बुधवार को इसकी घोषणा की। 15 खेलों के 18 महिला और 14 पुरुष एथलीटों के पूल में से चार पदों पर चुनाव होना है।

आईओसी ने कहा कि पेरिस 2024 में प्रतिस्पर्धा करने वाले सभी एथलीट ओलंपिक खेलों के दौरान ओलंपिक गांवों में एथलीट365 हाउस में मतदान करने के पात्र हैं।

वोट की निगरानी और प्रमाणीकरण आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक द्वारा नियुक्त चुनाव समिति द्वारा किया जाएगा।

आईओसी एसी में अधिकतम 23 सदस्य होते हैं, जिनमें 12 सदस्य सीधे उनके साथियों द्वारा चुने जाते हैं और अधिकतम 11 नियुक्त होते हैं – जिनका कार्यकाल आठ साल का होता है। मतदान प्रत्येक ओलंपिक खेलों में होता है, जिसमें प्रत्येक ग्रीष्मकालीन खेलों में चार सदस्य चुने जाते हैं, और प्रत्येक शीतकालीन खेलों में दो सदस्य चुने जाते हैं।

error: Content is protected !!