Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

ग्राम पंचायत विभाग को ढाई लाख तिरंगा तैयार कराने का लक्ष्य

कानपुर,10 अगस्त । हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कानपुर ग्राम पंचायत विभाग ढाई लाख तिरंगा झंडा तैयार करा रहा है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण से जुड़े 272 स्वयं सहायता समूह इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए रात दिन परिश्रम कर रहें है। यह जानकारी गुरूवार को राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण उपायुक्त स्वरोजगार सुधा देवी शुक्ला ने दी।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत विभाग को ढाई लाख तिरंगा झंडा तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके लिए ग्राम पंचायत विभाग से जुड़े जिम्मेदार कानपुर राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण का कार्य देख रहे आदित्य शुक्ला 272 स्वयं सहायता समूहों से तैयार हुए तिरंगा झंडे की जानकारी ले रहें है।

स्वयं सहायता समूह तैयार कर रहें है तिरंगा एवं कलश एवं दीपक

ग्राम पंचायत विभाग से जुड़े 272 स्वयं सहायता समूह अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिए लगे हुए है। शासन की प्राथमिकता के अनुरूप निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में सभी स्वयं सहायता समूह जुट गए है।

निर्धारित तिथि तक सभी समूह झंडा तैयार कर लेगे। इस वर्ष पूर्व की लक्ष्य से अधिक काम दिया गया है। स्वयं सहायता समूह में जुड़ी महिलाएं प्रतिदिन अपने कार्य को आगे बढ़ा रही है। इस कार्य से उन्हें कुछ पारिश्रमिक भी शासन उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों को दीपक एवं कलश तैयार करने की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। समूह से जुड़ी महिलाएं अपने कार्य में लगी हुई हैं।

error: Content is protected !!