Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

हिमाचल के पांवटा साहिब में बादल फटा, सैलाब से एक परिवार के पांच लोग लापता

शिमला, 10 अगस्त । सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमण्डल के सिरमौरि ताल क्षेत्र के मालगी ददियाद गांव में बुधवार देर रात बादल फटने की घटना हुई। सैलाब की जद में आये मालगी डडियात गांव के 70 परिवारों ने रात को भाग कर जान बचाई। एक मकान के मलबे में दब कर एक परिवार के पांच लोग लापता हैं। इनमें दो मासूम भी हैं। इनके जिंदा होने की उम्मीद कम बताई जा रही है। राहत व बचाव दल इनके रेस्क्यू में जुट गया है।

हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन में तबाही का सिलसिला जारी है। भूस्खलन, बाढ़ व बादल फटने की घटनाओं में जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है। सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमण्डल के सिरमौरि ताल क्षेत्र के मालगी ददियाद गांव में बादल फटने के बाद सैलाब की जद में आये मालगी डडियात गांव के 70 परिवारों ने रात को भाग कर जान बचाई। एक मकान के मलबे में दब कर एक परिवार के पांच लोग लापता हैं। इनमें दो मासूम भी हैं। इनके जिंदा होने की उम्मीद कम बताई जा रही है। राहत व बचाव दल इनके रेस्क्यू में जुट गया है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता ने गुरुवार की सुबह बताया कि गांव का लगभग 70 से 80 बीघा इलाका बाढ़ की चपेट में आ गया है। जिला प्रशासन प्रभावितों को आसरा देने की कवायद में जुट गया है। ये गांव पांवटा साहिब-शिलाई हाइवे के किनारे स्थित है। बादल फटने की वजह से ये हाइवे भी बंद है।

बादल फटने के कारण मालगी ददियाद गांव के एक मकान में मलबा घुस गया। मकान में रहने वाला पूरा परिवार लापता है। इनमें कुलदीप सिंह (62), जीतो देवी (55) पत्नी कुलदीप सिंह, रजनी देवी (31) पत्नी बिनोद, नितेश (10) पुत्र बिनोद, दीपिका (8) पुत्री बिनोद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब के एसडीएम और तहसीलदार सहित राहत व बचाव टीमें मौके पर हैं और लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

मानसून सीजन में अब तक 231 मौतें

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने 24 जून को दस्तक दी थी और अब तक मानसून सीजन में वर्षा से जुड़े हादसों में 231 लोगों की जान गई है, जबकि 31 लापता और 272 घायल हैं। भूस्खलन व बाढ़ की चपेट में आने से 58 लोग मारे गए हैं। मानसून सीजन में 914 मकान, 267 दुकानें और 2508 पशुशालाएं पूरी तरह धराशायी हुई, जबकि 7641 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा। बीते 47 दिनों में राज्य के 83 स्थानों पर भूस्खलन हुआ और 53 स्थानों पर बाढ़ आया। मानसून सीजन में प्रदेश के सरकारी विभागों को 6731 करोड़ का नुकसान आंका गया है।

अगले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले चार दिन राज्य में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि मानसून की सक्रियता से राज्य में बारिश का दौर जारी है। आगामी 14 अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान मैदानी व मध्य पर्वतीय इलाकों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट रहेगा।

error: Content is protected !!