Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

नेपाल में तेज बारिश और भूस्खलन से अब तक 41 की मौत, 31 लापता

काठमांडू, 10 अगस्त। नेपाल में इस वर्ष मॉनसून आने के बाद बारिश, बाढ और भूस्खलन की चपेट में आकर अब तक 41 लोगों की मौत हो गई है। 14 जून से शुरू हुए मॉनसून के बाद बाढ और भूस्खलन से देश के 50 जिले प्रभावित हुए हैं। इन आंकडों में 31 लोगों के लापता होने की भी खबर है।

गृह मंत्रालय के आपदा प्रबन्धन विभाग के प्रमुख महादेव पन्थी ने बताया कि भूस़्खलन से अब तक 55 लोग घायल हो चुके हैं, जिनका देश के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। पन्थी ने बताया कि बाढ और भूस्खलन से प्रभावित 50 जिलों में से 20 में मानवीय क्षति हुई है। 6 जिलों में लापता हुए 31 लोगों को ढूंढने का प्रयास अभी भी चल रहा है। हालांकि, इनमें से कुछ लोगों के जीवित बचने की संभावना बहुत ही कम बताई जा रही है।

विभागीय प्रमुख पन्थी ने कहा कि संखुवासभा, ताप्लेजुंग, पांचथर, मकवानपुर जिलों में भूस्खलन की चपेट में लोग लापता हुए हैं जबकि महोत्तरी जिले में बाढ में बहने से लोग लापता हैं। मॉनसून में हुई तेज बारिश के कारण भूस्खलन की चपेट में अब तक 130 घर पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुके हैं जबकि 93 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने इन वर्ष कम बारिश होने की संभावना जताई थी, लेकिन कुछ जिलों में भारी बारिश के कारण जान माल का नुकसान हुआ है। कुछ जिले ऐसे भी हैं, जहां बहुत ही कम बारिश हुई है।

error: Content is protected !!