Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

-आयुर्वेदिक सिरप से मौतों पर गुजरात सरकार की सफाई, कहा- अल्कोहल युक्त किसी तरह का पेय गुजरात में नहीं बनता

अहमदाबाद, 30 नवंबर  । खेड़ा जिले के नडियाद में आयुर्वेदिक पेय पीने से 5 मौतों पर राज्य सरकार ने सफाई दी है। राज्य के प्रवक्ता मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा है कि राज्य में आयुर्वेदिक दवा के उत्पादन के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। राज्य सरकार ने किसी प्रकार के अल्कोहल युक्त पेय बनाने की गुजरात में अनुमति नहीं दी है।

नडियाद में आयुर्वेदिक सिरप से मौत मामले में गुरुवार को राज्य सरकार के प्रवक्ता मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि सिरप कांड की जांच राज्य की विभिन्न एजेंसियों के अधिकारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक सिरप बनाने के लिए गुजरात से अनुमति नहीं दी गई है। साथ ही इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी तरह का लाइसेंस नहीं दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने जांच शुरू की है। फूड एंड ड्रग्स विभाग भी कानूनी कार्रवाई में जुट गया है। घटना में आयुर्वेदिक दवा के साथ अन्य जहरीली या हानिकारक केमिकल मिलावट किए जाने का प्राथमिक तौर पर अनुमान है। पेय पदार्थ की जांच के लिए सैम्पल एफएसएल में भेजा गया है।

error: Content is protected !!