Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मुख्यमंत्री से मिलकर सरकारी कर्मियों ने पुरानी पेंशन लागू करने के लिए जताया आभार

पलामू/रांची, 30 नवम्बर  । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को पलामू जिला के विभिन्न विभागों में कार्यरत सरकारी कर्मियों ने मुलाकात कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री से एनपीएस में जमा राशि वापस करने की दिशा में पहल करने का भी आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी के सहयोग से ही हम अपने कार्यों को सही दिशा दे पा रहे हैं। यदि सरकार आपके लिए कार्य कर रही है तो आपका भी दायित्व बनता है कि आप उन लोगों के लिए काम करें, जिन्हें इनकी जरूरत है। उन्होंने कहा कि अभी राज्य में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम चल रहा है। सभी पंचायतों में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के साथ उन्हें कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। इतने वृहत पैमाने पर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम की सफलता में आपका अहम योगदान होगा। गरीबों और जरूरतमंदों तक सरकार की योजनाएं पहुंचे, इसके लिए जरूरी है कि आप पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करें। हम सभी मिलकर इस राज्य को एक बेहतर राज्य बना सकते हैं।

इस मौके पर मंत्री बादल और मिथिलेश कुमार ठाकुर भी मौजूद थे।

error: Content is protected !!