Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

हर हाल में रोका जाए बच्चों का शोषण, तस्करी और असुरक्षित माइग्रेशन: राज्यपाल

रांची, 30 नवम्बर । राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि बच्चे राष्ट्र के भविष्य हैं। किसी भी परिस्थिति में उनका शोषण, बाल तस्करी एवं असुरक्षित माइग्रेशन को रोका जाना चाहिए। उन्हें खुशी है कि इस दिशा में कुछ सिविल सोसाइटी एवं संस्था कार्य कर रहे हैं। बाल कल्याण संघ, द चिल्ड्रेन ऑफ इंडिया फाउंडेशन और द एशिया फाउंडेशन का कार्य सराहनीय है।

राज्यपाल गुरुवार को रेडिसन ब्लू, रांची में आयोजित ‘सपनों की उड़ान (स्टेट लेवल वर्कशॉप ऑन प्लान ऑफ एक्शन टू एलिमिनेट चाइल्ड ट्रैफिकिंग एंड अनसेफ माइग्रेशन फ्रॉम झारखंड) को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डॉ. राम दयाल सिंह मुंडा जनजातीय शोध संस्थान एवं बाल कल्याण संघ के जरिये संयुक्त रूप से किये गए शोध से ज्ञात हुआ है कि प्राय: 15 से 18 वर्ष आयु के लोग तस्करी के शिकार होते हैं। इसके कई कारण हैं। मुख्य रूप से शिक्षा का आभाव, आर्थिक स्थिति एवं मानसिक रूप से परिपक्व न होना है। इसे दूर करने के लिए सभी को सामूहिक रूप से प्रयास करना होगा। विद्यालय में शिक्षकों को बच्चों को जागरूक करना होगा और साथ ही उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए लगातार प्रोत्साहित भी करना होगा।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के जरिये काफी संख्या में खोले गए एकलव्य विद्यालय से बच्चे शिक्षित एवं जागरूक होकर तस्करी का शिकार होने से बच रहे हैं। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भी इस दिशा में अपनी भूमिका निभा रहा है। मानव तस्करी को रोकने के लिए मुखिया और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को भी चौकस रहना होगा। साथ ही यह भी देखना होगा कि कोई भी असामाजिक तत्व लोगों को बहला-फुसलाकर एवं दिग्भ्रमित कर उनका तस्करी ना कर सकें। उन्होंने संस्था में अच्छे काम करने वाले प्रतिनिधियों को सम्मानित किया एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

error: Content is protected !!