Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

गाजियाबाद में फार्म हाउस के विवाह मंडप में लगी आग, काबू

ग़ाज़ियाबाद, 26 नवम्बर। थाना कबीर नगर थाना क्षेत्र स्थित पांडव नगर के मार्शल महल फार्म हाउस के विवाह मंडप में रविवार को तड़के आग लग गई। हालांकि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि फ़ायर स्टेशन कोतवाली पर तरुण शर्मा नाम के शख्स ने कॉल करके आज अलसुबह 3.34 बजे सूचना दी कि मार्शल महल पांडव नगर पांडव नगर डायमंड फ्लाईओवर गाजियाबाद के पास विवाह मंडप में आग लग गयी है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन कोतवाली से 02 फायर टैंकर सहित एफएसओ फायर यूनिट के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर जाकर देखा की मार्शल महल के मंडप में फाइबर शीट में आग जल रही थी, जिसे फायर सर्विस यूनिट ने शीघ्रता से होज पाइप फैलाकर फ़ाइटिंग करके आग बुझाना शुरू किया।

उन्होंने बताया कि आग की विकरलता को देखते हुए अन्य फायर स्टेशनों से फायर टेंडर मांगाए गए। आग को काबू कर लिया गया। मालिक का नाम इंद्रपाल सिह ग्राम काजीपुरा थाना कवि नगर के मूल निवासी हैं। घटनास्थल पर कोई जनहानि नहीं हुई।

error: Content is protected !!