Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में देशवासियों को संविधान दिवस की बधाई दी

नई दिल्ली, 26 नवंबर  । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (रविवार) अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 107वें संस्करण में देशवासियों को संविधान दिवस की बधाई दी। साथ ही कहा आज ही के दिन मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। इस दिन को कभी नहीं भुलाया जा सकता। आतंकवादियों ने पूरे देश को थर्रा दिया था। देश इससे उबरा है। आज भारत आतंकवाद को पूरे सामर्थ्य के साथ कुचल रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मुबंई हमले में जीवन गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा वीरगति को प्राप्त जवानों को देश आज याद कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 26 नवंबर महत्वपूर्ण है। वर्ष 1949 में आज के ही दिन संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था। यह दिन हमारे लिए विशेष महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2015 में जब हम बाबा साहेब की 125वीं जयंती मना रहे थे, उसी समय यह विचार आया था कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाए और तब से हर वर्ष हम इस दिवस को संविधान दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने देशवासियों को संविधान दिवस की बधाई दी।

error: Content is protected !!