Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मुंशी पुलिया फ्लाईओवर का कार्य अंतिम दौर में, किया गया रूट डायवर्जन

लखनऊ, 27 नवम्बर  । पाॅलीटेक्निक से मुंशी पुलिया फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। जनवरी माह 2024 से पहले फ्लाईओवर को पूर्ण कर के देने का वादा पूरा होगा। इसके लिए रविवार की सुबह से खुर्रम नगर से जगरानी मार्ग को रोकते हुए रूट डायवर्जन किया गया।

लखनऊ में तेजी से फ्लाईओवर के निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग की इकाई लगी हुई है। इसी में मुंशी पुलिया फ्लाईओवर को जनता को सौंपने के लिए विभागीय अभियंताओं की टीम ने रविवार की सुबह स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने 26 अक्टूबर को मुंशी पुलिया फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था और इस दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि इसी साल दिसम्बर तक किसी भी स्थिति में जनता के लिए फ्लाईओवर खोल दिया जाए।

error: Content is protected !!