Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

फ्लोरिडा में नस्लीय उन्माद, तीन अश्वेत लोगों की गोली मारकर हत्या

टालोहासी, 27 अगस्त । संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा के जैक्सनविले में नस्लीय उन्माद में चूर 20 वर्षीय एक नकाबपोश श्वेत युवक ने शनिवार को अफ्रीकी-अमेरिकी बहुल इलाके में डॉलर जनरल स्टोर के अंदर तीन अश्वेत (काले) लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने कहा कि हमलावर ने एक लेख में नस्लवादी टिप्पणी भी की थी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद उसने आत्महत्या कर ली। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में जैक्सनविले के शेरिफ टी.के. वाटर्स के हवाले से यह जानकारी दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शेरिफ वाटर्स ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस हमले में दो पुरुषों और एक महिला की मौत हो गई। यह घटना निश्चित रूप से “नस्लीय रूप से प्रेरित” है। हमलावर काले लोगों से नफरत करता था। बंदूकधारी ने अकेले ही घटना को अंजाम दिया।

वाटर्स ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हत्यारे ने एक ग्लॉक हैंडगन और एक एआर-15 सेमी-ऑटोमैटिक राइफल का इस्तेमाल किया। वह बुलेट प्रूफ जैकेट पहने था। वह 2016 घरेलू हिंसा की घटना में भी शामिल था। एक बार उसे जांच के लिए मानसिक अस्पताल भेजा गया था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फिलहाल कातिल और मृतकों के नाम जारी नहीं किए गए हैं।

error: Content is protected !!