Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन आज

नई दिल्ली, 27 अगस्त । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (रविवार) बिजनेस-20 (बी-20) शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में दुनियाभर के नीति निर्माता, व्यापारिक नेता और विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की सूचना एक्स (ट्विटर) हैंडल पर साझा की है। उन्होंने लिखा है-27 अगस्त को दोपहर 12 बजे, मैं बी-20 समिट इंडिया 2023 को संबोधित करूंगा। यह मंच व्यापार जगत में काम करने वाले हितधारकों की एक विस्तृत शृंखला को एक साथ ला रहा है। यह सबसे महत्वपूर्ण जी-20 समूहों में से एक है। इसका स्पष्ट ध्यान आर्थिक विकास को बढ़ावा देने पर है।

महत्वपूर्ण यह है कि अगले महीने राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रस्तुत करने के लिए बी-20 की 54 सिफारिश और 172 नीतिगत कार्रवाई शामिल हैं। बी-20 सम्मेलन की शुरुआत 25 अगस्त को हुई थी। कल केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस तीन दिवसीय सम्मेलन को संबोधित किया। ‘शिक्षा को उभरती अनिवार्यताओं के अनुरूप बनाना’ विषय पर उन्होंने कहा था कि शिक्षा वह मातृत्व है जो सभी विकास को गति प्रदान करेगी।

error: Content is protected !!