Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

भोपाल में वृहद महिला सम्मेलन आज, मुख्यमंत्री बहनों को देंगे उपहार

भोपाल, 27 अगस्त । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में आज (रविवार को) दोपहर 12.00 बजे से भोपाल के जम्बूरी मैदान में लाड़ली बहना सेना के सदस्यों एवं योजना की हितग्राही बहनों के साथ वृहद महिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के पर्व रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री चौहान एक करोड़ 31 लाख बहनों को मासिक किश्त में वृद्धि का उपहार दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री बहनों को हर माह दिए जाने वाले एक हजार रुपये को बढ़ाकर 1250 रुपये करने की घोषणा कर सकते हैं। इस सम्मेलन में एक लाख से अधिक बहनों को आमंत्रित किया गया है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं को जून से एक हजार रुपये प्रतिमाह दे रही है।

जनसम्पर्क अधिकारी अशोक मनवानी ने बताया कि बहनों के आर्थिक स्वावलंबन के सशक्तिकरण के साथ जीवन में नए प्रसन्नता वर्धक संदेश के लिए लाड़ली बहनों के साथ रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में यह विशेष सम्मेलन राजधानी में जंबूरी मैदान में दोपहर 12 बजे से हो रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश की लाड़ली बहनों के हित में आवश्यक सुविधाओं की जानकारी देंगे।

उन्होंने बताया कि भोपाल में हो रहे लाड़ली बहनों के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम के साथ सभी जिलों में सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा।

error: Content is protected !!