Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

फरीदाबाद :सीवर के खुले मेनहॉल में गिरने से बच्चे की मौत

फरीदाबाद :सीवर के खुले मेनहॉल में गिरने से बच्चे की मौत

फरीदाबाद, 18 जून । सेक्टर- 59 औद्योगिक क्षेत्र स्थित खुले सीवर के मैनहोल में गिरकर पांच साल के बच्चे की मौत हो गई है। बच्चा शनिवार की शाम मेनहॉल में गिरा था। रविवार की सुबह उसकी लाश बरामद की गई।

घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है और उन्होंने यहां स्थित एक कंपनी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-59 औद्योगिक क्षेत्र में सविता नामक महिला के पति की चाय का खोखा है।

शनिवार सायं सविता अपने पति की मदद करने के लिए अपने घर से अपने बच्चे पांच वर्षीय आनंद के साथ खोखे पर आई थी। यहां प्रशासन द्वारा रोड पर खुदाई का काम चल रहा है, जिसके चलते एक तरफ की सडक़ बंद है, जबकि दूसरी तरफ से आवाजाही जारी है, जहां यह सीवर का मेनहॉल खुला था।

सविता चाय की दुकान पर काम करने लगी और पांच वर्षीय आनंद खेलते-खेलते अचानक मेनहॉल में गिर गया। काफी देर तक जब आनंद नहीं आया तो परिजन उसे ढूंढने लगे, काफी देर बाद किसी ने सीवरेज के मेनहॉल में बच्चे की चप्पलें तैरती देखी तो उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी। रविवार की सुबह बच्चे की लाश मेनहॉल के दूसरे छोर पर दिखाई दी।

लोगों में इस बात को लेकर रोष व्याप्त है कि इस घटना के दौरान कंपनी प्रबंधक अथवा कर्मचारियों ने किसी प्रकार की कोई मदद नहीं की, अगर समय पर मदद की जाती तो बच्चे की जान बच सकती थी। इस मामले को लेकर लोगों ने कंपनी के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!