Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत, 25 लापता

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत, 25 लापता

काठमांडू, 18 जून (हि.स.)। नेपाल के पूर्वी हिस्से में बाढ़ और भूस्खलन से जन-धन की हानि हुई है। पुलिस के के मुताबिक, भूस्खलन और बाढ़ के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 25 लापता हैं।

संखुवासभा जिले के हेवाखोला में बीती रात आई बाढ़ में सात घर बह गए। पुलिस ने बताया है कि सुपर हेवाखोला जलविद्युत में काम करने वाले 16 मजदूरों का बाढ़ के कारण संपर्क टूट गया है । रविवार सुबह सिर्फ एक मजदूर का शव मिला।

पांचथर जिले में बाढ़ के कारण पांच लोग लापता हो गए हैं। तापलेजुड़ जिले में भूस्खलन से एक ही परिवार के तीन सदस्य लापता हैं। एक अन्य व्यक्ति अपने माता-पिता को उनके घर से निकालने के दौरान लापता हो गया है।

error: Content is protected !!