Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

जम्मू-कश्मीर के कटरा और लेह में 4.1 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं

जम्मू-कश्मीर के कटरा और लेह में 4.1 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं

श्रीनगर, 18 जून  । जम्मू-कश्मीर के कटरा में आज तड़के 3ः50 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 रही। इसका केंद्र कटरा में 11 किलोमीटर की गहराई पर रहा।

इससे पहले लद्दाख के लेह में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। पूर्वोत्तर लेह में आए इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 रही। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप रात 2 बजकर 16 मिनट पर आया। कटरा और पूर्वोत्तर लेह में आए भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले शनिवार शाम को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए। लद्दाख में आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5 रही। इसके 10 मिनट बाद जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4 रही। जम्मू-कश्मीर को भूकंप की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील माना जाता है।

error: Content is protected !!