Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

ओबीसी समाज के दिग्गज कांग्रेस नेता गोवाभाई रबारी पुत्र और भाई के साथ भाजपा में शामिल

ओबीसी समाज के दिग्गज कांग्रेस नेता गोवाभाई रबारी पुत्र और भाई के साथ भाजपा में शामिल

– धनेरा, थराद और डीसा के रह चुके हैं विधायक, 35 साल से कांग्रेस से नाता

डीसा/अहमदाबाद, 19 जून । लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के ओबीसी समाज के दिग्गज नेता गोवाभाई रबारी ने सोमवार को डीसा में अपने पुत्र-भाई और समर्थकों के साथ भाजपा का केसरिया धारण कर लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने उन्हें केसरिया खेस धारण कराया।

उत्तर गुजरात के ओबीसी समाज में गहरी पैठ करने वाले और पूर्व विधायक गोवाभाई रबारी समेत गोवाभाई के भाई जगमलभाई रबारी, पुत्र संजय रबारी, लाखणी तहसील पंचायत पूर्व प्रमुख, थराद नगरपालिका के पूर्व प्रमुख दीपक ओझा भाजपा में शामिल हुए। गोवाभाई रबारी डीसा तहसील के कुचावाडा गांव के निवासी हैं।

डीसा और धानेरा से वे विधायक रह चुके हैं। भाजपा में शामिल होने से पूर्व उन्होंने 10 जून को ही कांग्रेस के प्रमुख जगदीश ठाकोर को अपना इस्तीफा भेज दिया था। गोवाभाई को भाजपा में शामिल करवाने में भाजपा के दिग्गज नेता व विधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी, उद्योग मंत्री बलवंतसिंह राजपूत ने अहम की भूमिका निभाई।

गोवाभाई ने बताया कि कांग्रेस की कमजोर हालत के कारण वे क्षेत्र के लोगों के काम करवाने में संतोष का अनुभव नहीं कर रहे थे। गोवाभाई के साथ ही उनके समर्थन में 8 अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

गोवाभाई करीब 35 साल से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता थे। वे 7 बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। धानेरा विधानसभा सीट से वे 1995 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने जा चुके हैं। दियोदर से वे भाजपा उम्मीदवार के विरुद्ध चुनाव में हार चुके हैं, जबकि डीसा से वे कांग्रेस के टिकट पर 2 बार चुनाव जीत चुके हैं। वे गांव के सरपंच और जिला पंचायत के प्रमुख भी रह चुके हैं।

error: Content is protected !!