Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

उत्तराखंड : गंगोत्री हाइवे पर गुजरात के श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 07 की मौत

उत्तरकाशी, 20 अगस्त । उत्तराखंड के गंगोत्री धाम के दर्शन कर लौट रहे गुजरात के श्रद्धालुओं की बस आज दोपहर बाद गंगोत्री हाइवे पर गंगनानी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 07 यात्रियों की मौत हो गयी और 28 यात्री और बस स्टाफ के कर्मी घायल हो गए। इन सभी काे रेस्क्यू कर चिकित्सालयों में भेजा गया है। बस में लगभग 33 यात्रियों और बस स्टाफ सहित कुल 35 लोग सवार थे। रेस्क्यू कार्य तकरीबन पूरा हो गया है। अभी सभी की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

प्रदेश सरकार की ओर से गंगोत्री राज्य मार्ग उत्तरकाशी बस दुर्घटना को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री से उत्तरकाशी जा रही बस के गंगनानी में दुर्घटना होने को दुखद बताते हुए प्रशासन को त्वरित राहत-बचाव के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने इस घटना में कुछ लोगों के हताहत होने काे अत्यंत पीड़ादायक समाचार बताया है। उन्होंने प्रशासन को त्वरित रूप से राहत और बचाव कार्य संचालित करने और घायलों के उपचार के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने जनपद उत्तरकाशी में हुई वाहन दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने इस दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

इस दुर्घटना की सूचना पर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी पुलिस टीम, एसडीआरएफ ,एनडीआरफ, फायर सर्विस, 108 एम्बुलेंस मौके पर मौजूद रहे। अब घटनास्थल पर लापता लोगों को खोजने का रेस्क्यू कार्य पूरा हो गया है।

घटनास्थल से जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला और आपदा परिचालन केंद्र उत्तरकाशी से दुर्घटना की पुष्टि करते हुए मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर बाद चार बजे की है, जब गुजरात के तीर्थयात्रियों से खचाखच भरी बस संख्या यूके07पीए -8585 गंगोत्री हाइवे पर गंगनानी के पास अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई, जिससे इस हादसे में 07 यात्रियों की मौत हो गयी और 28 यात्री सहित अन्य लोग घायल हो गए हैं। इन सभी को रेस्क्यू कर अस्पतालों में भेजा गया है। बस में 33 यात्रियों और बस स्टाफ के साथ कुल 35 लोग बस में सवार थे। लापता हुए लोगों को खोजने के लिए रेस्क्यू कार्य पूरा कर लिया गया है।

हेल्पलाइन नम्बर-

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के स्थान गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त बस वाहन संख्या यूके-07 पीए 8585 में घायल/ मृतकों एवं अन्य खोज-बचाव सम्बन्धी कार्यों की जानकारी के लिए 24X7 घंटे जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र, उत्तरकाशी के निम्न हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

01374-222722, 222126 (टोल फ्री न0-1077 ), मो.- 75003372691

error: Content is protected !!