Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मारपीट और गाली गलौज का विरोध करने पर पड़ोसी ने महिला पर धारदार हथियार से किया हमला

मुरादाबाद, 02 अगस्त । मुरादाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिलक अमारबती में बुधवार रात्रि गांव का एक युवक पड़ोस में रहने वाली एक महिला के घर में जबरदस्ती घुस गया। उस समय महिला घर में अकेली। आरोपित युवक ने महिला से रंजिशन गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपित ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल महिला को मुरादाबाद के कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना भोजपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि घायल महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपित के विरूद्ध केस दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।

बुधवार रात्रि करीब 8 बजे में थाना भोजपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिलक अमारबती निवासी महिला रेनू देवी पत्नी दीपचंद घर पर अकेली थी और वह काम कर रही थी। महिला ने बताया कि तभी पड़ोसी युवक सचिन पुत्र थान सिंह जबरदस्ती उसके घर में घुस आया और पुरानी रंजिश के चलते पहले गाली गलौज और फिर मारपीट करने लगा। महिला से इसका विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपित ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया गया।

थाना भोजपुर इंस्पेक्टर अमरनाथ वर्मा ने बताया कि घायल महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर हमला करने के आरोपित सचिन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।

error: Content is protected !!