Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

कांग्रेस ने तीन नेताओं को 06 वर्ष के लिए पार्टी से किया निष्कासित

जगदलपुर, 20 नवम्बर। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ गतिविधियों में काम करने के आरोप में जगदलपुर के तीन कांग्रेसी नेताओं पर कार्रवाई की गई है। पूर्व महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष कमल झज्ज, विक्रम शर्मा एवं कुक्की झारी को 06 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के जगदलपुर सामान्य सीट के प्रत्याशी जतिन जयसवाल और स्थानीय संगठन के पदाधिकारी ने प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों से भीतरघातियों की शिकायत की थी। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जगदलपुर में शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने निष्कासन की कार्रवाई करते हुए 03 नेताओं को 06 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष कमल झज्ज ने डेढ़ वर्ष पहले अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन पार्टी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। चुनाव के दौरान भी उन्हें मनाने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी किरण देव का प्रचार किया और इसी को आधार बनाकर कांग्रेस ने निष्कासन की कार्रवाई की है। इसके अलावा जगदलपुर में विक्रम शर्मा और कुक्की झारी पर भी पार्टी विरोधी गतिविधि करने पर निष्कासन की कार्रवाई की गई है।

error: Content is protected !!