Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

देवेन्द्र कुमार उपाध्याय ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

मुंबई, 29 जुलाई । राजभवन में शनिवार को राज्यपाल रमेश बैस ने न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार उपाध्याय को बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्यपाल की पत्नी रमाबाई बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर उपस्थित थे।

शनिवार को राजभवन के दरबार हाल में न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय के शपथविधि का कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य के मुख्य सचिव मनोज सौनिक ने समारोह की अध्यक्षता की। इसके बाद मनोज सौनिक ने देवेंद्र कुमार उपाध्याय की नियुक्ति के संबंध में राष्ट्रपति की अधिसूचना पढ़ी। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

देवेन्द्र कुमार उपाध्याय का जन्म 16 जून 1965 को हुआ था। उन्होंने 1991 में लखनऊ विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 11 मई 1991 को एक वकील के रूप में नामांकित हुए। उन्होंने सबसे पहले इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के समक्ष नागरिक और संवैधानिक मामलों की वकालत की। उन्हें 21 नवंबर 2011 को अतिरिक्त न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत किया गया और 6 अगस्त 2013 को न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।

इस कार्यक्रम में कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, देवेंद्र कुमार उपाध्याय का परिवार, लोकायुक्त विद्यासागर कनाडे, राज्य मानवाधिकार आयुक्त केके तातेड़, राज्य चुनाव आयुक्त यूपीएस मदान, बॉम्बे और इलाहाबाद उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के साथ-साथ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और वकील उपस्थित थे।

error: Content is protected !!