Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

चंडीगढ़ : राजू की जगह अब फणीन्द्र शर्मा होंगे हरियाणा भाजपा के संगठन महामंत्री

चंडीगढ़, 29 जुलाई । भाजपा हाईकमान ने हरियाणा सहित तीन राज्यों के प्रदेश महामंत्री (संगठन) में बदलाव किया है। हरियाणा के संगठन महामंत्री रविंद्र राजू को यहां से बदल कर उन्हें असम और त्रिपुरा का संगठन महामंत्री बनाकर भेजा गया है। वहीं अब हरियाणा में संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी फणीन्द्र नाथ शर्मा को सौंपी है।

दरअसल, फणीन्द्र नाथ शर्मा के पास अभी तक असम और त्रिपुरा का चार्ज था। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मंजूरी के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। हरियाणा के संगठन महामंत्री रविंद्र राजू को तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया था। इसी वजह से उन्हें बदला गया है। उनसे पहले सुरेश भट्ठ हरियाणा के संगठन महामंत्री थे। सुरेश भट्ठ वर्तमान में उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं। इसी तरह से विवेक दधकर को अंडमान निकोबार का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है। तीनों ही नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू होंगी।

error: Content is protected !!