Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

…या हुसैन के नारों से गूंजा पलामू शहर, उमड़ी भीड़

पलामू, 29 जुलाई । इमाम-ए-हुसैन की कुर्बानी की याद में मुहर्रम के पहलाम का जुलूस शनिवार को निकला। डालटनगंज शहरी क्षेत्र में अपने-अपने क्षेत्र से विभिन्न कमिटियां ताजिया के साथ जुलूस में शामिल हुई। जुलूस में शामिल हर हुसैनी इस्लाम जिंदा होता है हर कर्बला के बाद..कर्बला की अजमत को लाखों सलाम., नाना के लाडले को लाखो सलाम आदि नारे लगाते हुए जोरों से लोग नारे तकबीर, अल्लाह हो अकबर का नारा बुलंद करते रहे। इस क्रम में हुसैनियों ने ‘या हुसैन या अली’ के नारे लगाए, जिससे शहर गूंजता रहा।

मोहर्रम के इस मातमी जुलूस के दौरान अखाड़ों में लाठी व तलवारों से हैरतअंगेज करतब भी दिखाए गए। करतब देख लोग हैरत में थे। इस दौरान एक से बढ़कर एक बनाए गए ताजिया आकर्षण का केन्द्र बनी रही। इसे देखने लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। बड़े, बूढे और बच्चे सभी जुलूस में शामिल थे। कोयल नदी में शहरी क्षेत्र के साथ चैनपुर के अलावा अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के ताजिया का मिलन हुआ।

मुहर्रम का जुलूस अलम के साथ पहाड़ी मुहल्ला स्थित कर्बला से शुरू हुआ। शाह मुहल्ला, कन्नी राम चौक, सत्तार सेठ चौक, विष्णु मंदिर, दाल पट्टी, घड़ा पट्टी, जैन मुदिर रोड़, पंच मुहान होते हुए थाना परिसर पहुंचा। मुहर्रम इंतेजामियां कमिटी के जेनरल खलीफा सैयद शाहरेयार अली जुलूस का नेतृत्व कर रहे थे।

error: Content is protected !!