Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

महापुरुषों का अपमान करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई : देवेंद्र फडणवीस

मुंबई, 02 अगस्त । उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महापुरुषों का अपमान करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वीर सावरकर को अपमानित करने वाली कांग्रेस पार्टी की पत्रिका शिदोरी पर भी कार्रवाई की जाएगी। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर महापुरुषों को अपमानित करने वाला उनका सगा भाई होगा, तो उसे भी छोड़ा नहीं जाएगा।

देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान के प्रमुख संभाजी भिड़े के विवादित बयान पर राज्य के कई पुलिस स्टेशनों में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इन विवादित बयानों की जांच कर रही है। कांग्रेस विधायक यशोमति ठाकुर ने विधानसभा में ध्याकार्षण प्रस्ताव के माध्यम से यह मुद्दा उठाया था। यशोमति ठाकुर ने कहा कि संभाजी भिड़े ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, समाज सुधारक राम मोहन राय, महात्मा ज्योतिबा फुले, साई बाबा महापुरुषों के बारे में अपमानजनक बयानबाजी की है। इसलिए मनोहर उर्फ संभाजी भिड़े पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि विधायक यशोमति ठाकुर का पुलिस संरक्षण बढ़ाया जाएगा और उन्हें धमकी देने वाले को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महापुरुषों का अपमान करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!