Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

गांधीनगर के गिफ्ट सिटी में अबुधाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ऑफिस की स्थापना पर परामर्श

गांधीनगर, 2 अगस्त । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के भारत स्थित राजदूत डॉ. अब्दुलनासर अलशाली ने बुधवार को गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में हुए विचार-विमर्श के दौरान मुख्यमंत्री ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच हुई बैठक का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच हुई उस बैठक में गिफ्ट सिटी में अबुधाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ऑफिस स्थापित करने पर फलदायी परामर्श हुआ था। इसके परिणामस्वरूप यूएई के लिए भारत में निवेश के अवसर और अधिक सरल बनेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि गिफ्ट सिटी में वर्ल्ड क्लास फिनटेक हब डेवलप हो रहा है, जो फिनटेक स्टार्टअप व ग्लोबल एक्सपेंशन एवं कैपिटल फंडिंग के लिए प्लेटफ़ॉर्म बनेगा।

यूएई के भारत स्थित राजदूत डॉ. अब्दुलनासर ने आई2यू2 समिट के अंतर्गत भारत, इज़राइल, यूएस एवं यूएई के बीच फूड सिक्योरिटी के क्षेत्र में हुई पहल पर बातचीत की। डॉ. अब्दुलनासर ने इस पहल के अंतर्गत गुजरात में विकसित किए जाने वाले स्टेट ऑफ दि आर्ट फूड पार्क में यूएई द्वारा प्रोसेसिंग, वेयरहाउसिंग आदि के लिए भूमि आवंटन से लेकर दीर्घकालीन भागीदारी में तत्परता दर्शाई। मुख्यमंत्री ने यूएई की कंपनियों तथा वेल्थ फ़ंड्स को क्लीन एनर्जी, ग्रीन मोबिलिटी, क्लाइमेट फाइनेंशिंग जैसे सेक्टर्स में भागीदारी के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित हो रही वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की सफल श्रृंखलाओं के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने आगामी जनवरी-2024 में आयोजित होने वाली वाइब्रेंट समिट के 10वें एडिशन में यूएई को सहभागी होने का निमंत्रण दिया और याद दिलाया कि यूएई इससे पहले वर्ष 2017 व 2019 की वाइब्रेंट समिट में पार्टनर कंट्री था। यूएई के राजदूत डॉ. अब्दुलनासर ने गुजरात के साथ दीर्घकालीन संबंध विकसित किए जाने में रुचि दिखाई। इस बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव के. कैलाशनाथन, एडिशनल चीफ़ सेक्रेटरी पंकज जोशी, उद्योग विभाग के एडिशनल चीफ़ सेक्रेटरी एस. जे. हैदर सहित वरिष्ठ सचिव उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!