Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

दुमका में स्कार्पियो सवार तीन युवक लूट की आधी रकम लेकर भाग निकले, दो पकड़े गए

दुमका, 2 अगस्त । जिले के सरैयाहाट थाना के समीप सरैयाहाट मुख्य चौक पर बुधवार को दिन दहाड़े रुपये से भरा बैग छीनकर भाग रहे पांच युवकों में से दो को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। शेष तीन भागने में कामयाब हो गए।

स्कार्पियो पर सवार पांच युवक कोठिया के रोशन शर्मा से रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग रहे थे। बैग में एक लाख 65 हजार रुपये था। घटना के दौरान रोशन ने साहस का परिचय देते हुए स्कार्पियो की खिड़की में लटक कर चाबी निकाल ली। चौक पर मौजूद लोगों ने वाहन के पिछले दरवाजे से भाग रहे दो युवकों को पकड़ लिया। वाहन में सवार तीन युवकों ने चाबी लेकर रोशन को 80 हजार रुपये वापस कर दिया और फिर भाग निकले।

पकडे गए युवक राहुल साह एवं सुनील कुमार भागलपुर के मिर्जानहाट के रहने वाले हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस तीन युवकों की तलाश में भागलपुर में दबिश दे रही है। घटना के बाद एसडीपीओ आमोद नारायण सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपितों से पूछताछ की। सरैयाहाट थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्त में आए दो युवकों से पूछताछ की जा रही है। सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा।

error: Content is protected !!