Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

नेताओं के साथ अभिनेताओं ने भी निभाई जिम्मेदारी, अल्लू अर्जुन सहित कई फिल्मी सितारों ने डाला वोट

नई दिल्ली, 30 नवंबर  । तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान जारी है। राज्य की 119 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 11 बजे तक 20.64 फीसदी मतदान हो चुका है। सुबह-सुबह कई नेताओं ने वोट डाले। ऐसे में फिल्मी सितारे भी पीछे नहीं हैं। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अभिनेता अल्लू अर्जुन, अभिनेता चिंरजीवी, नागा चैतन्य, वेंकटेश, श्रीकांत ने भी मतदान किया।

‘पुष्पा’ फेम राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में मतदान किया। वे वोट डालने लाइन में लगे नजर आए। वोट डालने के बाद उन्होंने एक्स पर तस्वीर भी शेयर की। अभिनेता अल्लू अर्जुन ने सभी से वोट डालने की अपील की।

इसी तरह अभिनेता चिंरजीवी ने भी अपने परिवार के साथ वोट डाला। चिरंजीवी के साथ उनकी पत्नी सुरेखा भी साथ थी। अभिनेता जूनियर केटीआर, नागा चैतन्य, वेंकटेश, श्रीकांत भी वोट डालने के लिए लाइन में नजर आएं। सभी ने मतदाताओं से वोट करने के अपील की।

error: Content is protected !!