Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

दिल्ली-अमृतसर मार्ग पर चलती बीएमडब्ल्यू कार में लगी आग

दिल्ली-अमृतसर मार्ग पर चलती बीएमडब्ल्यू कार में लगी आग

चंडीगढ़, 25 जून  )। पंजाब के लुधियाना जिले में बीती रात दोराहा के निकट चलती बीएमडब्ल्यू कार में आग लग गई। ड्राइवर ने मुश्किल से समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता,कार धू-धू कर जल गई।

जानकारी मिलते ही दोराहा और खन्ना से दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसा फायर स्टेशन से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर हुआ। फायर कर्मी सुखदीप सिंह ने बताया कि उन्हें कॉल से सूचना मिली थी कि दोराहा में कार में आग लग गई है। जब तक वे पहुंचे, तब तक कार जल गई थी।

दोराहा थाना के एएसआई सुरजंगदीप सिंह ने कहा कि यह घटना राजगढ़ के यूटर्न के पास हुई। साहनेवाल से राजगढ़ से यूटर्न लेकर वापस जाते समय कारे में आग लगी। आसपास कोई नहीं था। आग को बुझाने के प्रयास अपने स्तर पर जरूर किए थे, लेकिन आग ज्यादा थी।

पुलिस जांच में पता चला कि कार लुधियाना निवासी हरमनदीप सिंह की है। मालिक ने कार साहनेवाल की वर्कशॉप पर खड़ी की थी। मैकेनिक ट्राई लेने के लिए निकला था। इसी दौरान आग लग गई। मालिक को भी मौके पर बुलाया गया। आग का कारण शॉट सर्किट बताया गया, लेकिन गनीमत रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

error: Content is protected !!