Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

दरबार साहिब में नतमस्तक हुए भारतीय सेना प्रमुख मनोज पांडे

दरबार साहिब में नतमस्तक हुए भारतीय सेना प्रमुख मनोज पांडे

चंडीगढ़, 25 जून  । भारत के सेना प्रमुख मनोज पांडे रविवार की सुबह परिवार समेत सचखंड दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। मनोज पांडे के साथ उनकी पत्नी अर्चना पांडे तथा ब्रिगेडियर सीबीके बैनर्जी भी मौजूद थे।

मनोज पांडे का यहां पहुंचने पर शिरोमणि कमेटी के उप सचिव शहबाज सिंह, सूचना अधिकारी अमृतपाल सिंह ने हरिमंदिर साहिब की मर्यादा, सिख परंपराओं तथा यहां के धार्मिक स्थलों के इतिहास के बारे में अवगत कराया। मनोज पांडे ने यहां माथा टेकने के बाद कुछ समय गुरबाणी कीर्तन भी सुना और अकाल तख्त साहिब पर जाकर अपनी श्रद्धा प्रकट की।

सेना प्रमुख को एसजीपीसी की तरफ से भगवंत सिंह सयालका, हरजपा सिंह सुलतानविंड, शिरोमणि कमेटी के ओएसडी सतबीर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से सम्मानित करते हुए दरबार साहिब का मॉडल व धार्मिक पुस्तकें प्रदान की। एसजीपीसी के सदस्य एडवोकेट भगवंत सिंह ने सेना प्रमुख के साथ सिखों के कई धार्मिक मामलों पर भी चर्चा की। सेना प्रमुख मनोज पांडे ने यहां की यात्री किताब में लिखा कि हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने तथा प्रमात्मा का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। परमात्मा के आगे अरदास है कि भारतीय सेना के सभी रैंकों को बेहतर स्वास्थ्य एवं खुशियां प्रदान करें।

error: Content is protected !!