Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अक्षरा सिंह का लोकगीत ‘कनबलिया से धक्का’ रिलीज

अक्षरा सिंह का लोकगीत ‘कनबलिया से धक्का’ रिलीज

भोजपुरी जगत में अपनी गायकी और अभिनय से सभी के दिलों पर राज करने वाली सुपर हॉट अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया लोकगीत ‘कनबलिया से धक्का’ रविवार को रिलीज हो गया है। इस लोकगीत में अक्षरा सिंह का प्रजेंस और उनकी गायकी एक बार फिर से भोजपुरी के श्रोताओं को मदहोश कर देने वाली है।

यह एक रोमांटिक भोजपुरी लोकगीत है, जिसे अक्षरा ने अपनी आवाज से और भी मजेदार बना दिया है। अक्षरा ने एक बार फिर से अपने इस गाने के जरिए साबित कर दिया है कि वह हर विधा में अपनी कला का बखूबी प्रदर्शन करने में सक्षम है। अक्षरा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में महिला शक्ति की मिसाल के रूप में अपनी मेहनत के बदौलत स्थापित हुई हैं। इस वजह से उनका अपना एक फैन बेस भी है और बॉलीवुड भी अक्षरा की इस काबिलियत से उन्हें एडमायर करती है।

अक्षरा सिंह का यह गाना उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जो रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। इस गाने की म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह की गुलाबी साड़ी में मदहोश करने वाली अदा कहर ढा रही है, जिसे देखकर उनके फैंस भी अक्षरा की जमकर तारीफ कर रहे हैं

वहीं, लोकगीत कनबलिया से धक्का” को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि यह बेहद एंटरटेनिंग है और इसे हर किसी को सुनना चाहिए। इस गाने में रूमानियत और रूहानियत दोनों आकर्षण का केंद्र है। मुझे लगता है कि मेरा यह गीत हर किसी को पसंद आएगा और सभी से आशीर्वाद भी मिलेगा।

लोकगीत प्रेम की शानदार अभिव्यक्ति है। इस गीत को खासकर महिलाओं के बीच भी अधिक तवज्जो मिलने वाली है। इस गाने में शालीनता और सहजता है, जो हमारी भोजपुरी की खूबसूरती है।


उन्होंने कहा कि मैं सभी से आग्रह करूंगी कि आप हमारे इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें ताकि मुझे आपके लिए और अच्छे मनोरंजन को लेकर आने की प्रेरणा मिलती रहे।उल्लेखनीय है कि अक्षरा सिंह इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में लीडिंग सिंगर एक्टर हैं, जिन के गानों को खूब पसंद भी किया जाता है। इन के गानों पर सोशल मीडिया रिल्स भी को खूब बनाते हैं। शायद यही वजह है कि भोजपुरी के अलावे दूसरी फिल्म इंडस्ट्री में भी अक्षरा सिंह को अन्य कलाकारों पर सबसे पहले तरजीह दी जाती है। बहरहाल अक्षरा का लोकगीत “कनबलिया से धक्का” भी आज रिलीज हो चुका है, जिसमें अक्षरा की आवाज लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसके गीतकार डीके दीवाने हैं।

error: Content is protected !!