Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पहाड़ी मंदिर में बाल कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ को चढ़ाया जल

रांची, 20 अगस्त । श्री शिव बारात आयोजन महासमिति के बैनर तले रविवार को रांची में बाल कावड़ यात्रा निकाली गयी। इस यात्रा में 150 से भी अधिक पांच से 12 वर्षीय बच्चों ने भाग लिया। यात्रा की शुरुआत नक्षत्र वन से हुई, जहां बाल कांवरियों को कांवड़ में जल देकर संकल्प करा कर रवाना किया गया। यात्रा रातू रोड होते हुए पहाड़ी मंदिर पहुंची। वहां बाल कांवड़ियों ने बाबा भोलेनाथ पर जल अर्पण किया।

यात्रा में शिव पार्वती की झांकी भी निकाली गयी। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश साहू ने बताया कि यह आयोजन दूसरी बार किया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों में शुरुआत से ही सनातन धर्म के बारे में बताना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ यह यात्रा निकाला गया। इस दौरान बच्चों में भी काफी उत्साह देखा गया।

error: Content is protected !!