Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

विज्ञान भवन में आज मनाया जाएगा संविधान दिवस, उपराष्ट्रपति धनखड़ होंगे मुख्य अतिथि

नई दिल्ली, 26 नवंबर । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आज (रविवार) संविधान दिवस मनाया जाएगा। भारतीय कानून संस्थान के सहयोग से कानून और न्याय मंत्रालय के तत्वावधान में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे।

वर्ष 1949 में इसी तारीख को भारत की जनता ने संविधान अपनाया था। इस वर्ष समारोह के हिस्से के रूप में एक संगोष्ठी होगी। इसके पांच तकनीकी सत्र होंगे। सामान्य तौर पर, संविधान को नियमों और उप नियमों का एक ऐसा लिखित दस्तावेज कहा जाता है, जिसके आधार पर किसी देश की सरकार काम करती है।

भारतीय संविधान की प्रस्तावना को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। भारतीय संविधान की प्रस्तावना यह कहती है कि संविधान की शक्ति सीधे तौर पर जनता में निहित है। साथ ही भारतीय संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है। यह तत्वों और मूल भावना के नजरिये से अद्वितीय है।

error: Content is protected !!