Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

यूक्रेन ने रूस पर ड्रोन से ताबड़तोड़ हमला किया

मॉस्को, 05 अगस्त । रूस और यूक्रेन की लड़ाई एक बार फिर काला सागर तक पहुंच गई। यूक्रेन ने आज तड़के रूस के कब्जे वाले क्रीमिया को रूसी मुख्य भूमि से जोड़ने वाले पुल पर ड्रोन से हमला किया है। इस दौरान एक बंदरगाह पर धमाकों की आवाज सुनी गई है।

रूस के अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट एक रूसी टैंकर पर यूक्रेनी ड्रोन से किया गया। नोवोरोसिस्क पोर्ट के काला सागर बंदरगाह में रूस की समुद्री बचाव सेवा ने कहा कि टैंकर की मदद के लिए टगबोट भेजे गए। वह भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसकी पुष्टि रूस के मीडिया ने भी की है।

उल्लेखनीय है यूक्रेन अब आक्रामक मुद्रा में है। उसने कल रात भी नोवोरोसिस्क में रूस के नौसैनिक अड्डे पर ड्रोन से ताबड़तोड हमला किया था। इस हमले में रूस का एक युद्धपोत क्षतिग्रस्त हो गया था। हालांकि रूस यह दावा करता है कि उसने यूक्रेन के 13 ड्रोन को मार गिराया है।

error: Content is protected !!