Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

दिल्ली पुलिस की कारकेड रिहर्सल आज, दोपहर 12ः30 तक इन सड़कों से रहें दूर

नई दिल्ली, 27 अगस्त । भारत की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले महीने शुरू होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा तैयारियों के तहत दिल्ली पुलिस आज (रविवार) एक ‘कारकेड’ रिहर्सल करेगी। इस पूर्वाभ्यास में विभिन्न बिंदुओं से प्रगति मैदान तक जाने वाले वाहनों का लंबा काफिला शामिल होगा। इस वजह से कई सुबह 9 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक कई स्थानों पर यातायात प्रभावित होगा।

इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने वाहन चालकों को कुछ मार्गों पर न गुजरने की सलाह दी है। इसमें कहा गया है कि इन सड़कों में सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, बाराखंभा रोड ट्रैफिक सिग्नल, जनपथ-कर्तव्य पथ, विवेकानंद मार्ग, लोधी रोड फ्लाई ओवर के नीचे, शांति वन चौक, जोसेफ टीटो मार्ग-सिरी फोर्ट रोड, प्रेस एन्क्लेव रोड-लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, सी-हेक्सागोन, मथुरा रोड और सलीमगढ़ बाईपास शामिल है।

error: Content is protected !!