Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

ताइवान के आसपास चीन ने शुरू किया संयुक्त सैन्य अभ्यास, ताइवान ने तर्कहीन व भड़काऊ बताया

ताइपे सिटी, 19 अगस्त । ताइवान व अमेरिका की नजदीकियों की प्रतिक्रिया में चीन ने ताइवान के आसपास संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है। ताइवान के आसपास चीन की वायु व जल सेना के संयुक्त अभ्यास से गुस्साए ताइवान ने इसे तर्कहीन व भड़काऊ बताया है।

बीते दिनों ताइवान के उपराष्ट्रपति विलियम लाई ने अमेरिका की यात्रा की थी। इस पर चीन ने नाराजगी जताई थी। अब प्रतिक्रिया स्वरूप ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास शुरू कर चीन ने इसे विदेशी तत्वों के साथ ताइवान की मिलीभगत के खिलाफ कड़ी चेतावनी करार दिया है। चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के पूर्वी थिएटर कमांड के प्रवक्ता शी यी ने कहा कि गश्त और अभ्यास सैन्य जहाजों के समन्वय और वायु व समुद्री क्षेत्रों पर नियंत्रण करने की उनकी क्षमता के प्रशिक्षण से जुड़ा है। शी ने कहा कि इस दौरान वास्तविक युद्ध स्थितियों में लड़ने की सशस्त्र बलों की क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गश्त और अभ्यास विदेशी तत्वों के साथ “ताइवान की स्वतंत्रता” के लिए अलगाववादियों की मिलीभगत और उनकी ओर से किए जा रहे उकसावे के लिए कड़ी चेतावनी है।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में द्वीप के पास चीन के सैन्य अभ्यास की निंदा की और इसे “तर्कहीन भड़काऊ व्यवहार” कहा। मंत्रालय ने यह भी कहा कि वह व्यावहारिक कार्यों के साथ चीन के उकसाने वाले कदम का जवाब देने के लिए सैनिकों को भेजेगा। हाल के वर्षों में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) ने हमें परेशान करने के लिए विमान और जहाज भेजना जारी रखा है, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा को काफी नुकसान हुआ है। इस बार बहाने से सैन्य अभ्यास शुरू करने से ताइवान जलडमरूमध्य की शांति और स्थिरता में मदद नहीं मिलती है, बल्कि इससे चीन की सैन्यवादी मानसिकता भी उजागर होती है और सैन्य विस्तार की वर्चस्ववादी प्रकृति की पुष्टि करती है।

ताइवान ने कहा कि ताइवान के सैनिक युद्ध की तैयारी नहीं करते, युद्ध के मौके नहीं खोजते पर युद्ध का जवाब देने और युद्ध से बचने की अपनी मजबूत इच्छाशक्ति को बनाए रखते हैं। ताइवान के पास अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित करने की क्षमता, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास है। ताइवान ने देश के लोगों से इस मामले में ठोस समर्थन करने और एकता बनाए रखने का आह्वान किया। कहा गया कि जलडमरूमध्य के दोनों किनारों पर स्थिति गंभीर है। हम सेना और नागरिक रक्षा अभियानों के लिए एक प्रमुख बल बनाने और मातृभूमि की रक्षा करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। ताइवान की ओर से जोर देकर कहा गया कि कम्युनिस्ट सेना द्वारा बार-बार इस तरह के कृत्य करने के खिलाफ राष्ट्रीय सेना के सभी अधिकारी और सैनिक लड़ने के लिए तैयार हैं।

error: Content is protected !!